कोविड टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज करेंगे समीक्षा बैठक, तीन राज्यों में 70 फीसदी से कम लगी पहली खुराक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना की पहली खुराक शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है, लेकिन कुछ प्रदेश ऐसे भी हैं जिसकी रफ्तार सुस्त है। मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक अभी तक 70 प्रतिशत से कम है। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण कम होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तीनों राज्यों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मेघालय में कोविड की पहली खुराक का कवरेज 56.7 फीसदी, मणिपुर में 54.2 फीसदी, नागालैंड में 49 फीसदी और पुडुचेरी में 65.7 फीसदी हुआ है। समीक्षा बैठक का मुख्य मकसद कोरोना टीकाकरण की प्रगति और योजनाओं के बारे में जानना और प्रोत्साहित करना है।  भारत में करीब 82 प्रतिशत आबादी को एंटी-कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि लगभग 43 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। देश में कोरोना वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 116.50 करोड़ को पार कर गई है।

‘हर घर दस्तक’ अभियान

सरकार ने टीकाकरण के लिए एक महीने तक चलने वाला ‘हर घर दस्तक’ अभियान भी चला रखा है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिन्होंने अभी तक पहली खुराक भी नहीं ली है और जिनकी दूसरी खुराक बाकी है। सरकारी आकड़ों के अनुसार, दो खुराकों के बीच के निर्धारित अंतराल खत्म होने के बाद, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगना बाकी है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक: भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम बोम्मई ने की समीक्षा बैठक, 24 लोगों की मौत, मुआवजे का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरू 22 नवंबर 2021। कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक की। सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर