“हमारे बारह” का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च

शेयर करे

महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज़ 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 20 मई 2024। अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘हमारे बारह’ की जब से घोषणा हुई है, तब से यह कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर्स रिलीज किए, जिससे हर जगह काफी एक्साइटमेंट और चर्चा होती देखने मिल रही है। दर्शकों को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में भारी डिमांड के चलते आज मेकर्स द्वारा फिल्म का दमदार टीजर लॉन्च किया जा रहा है। यह टीज़र एक अनोखी कहानी को पेश कर रहा है, जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। यह कहानी पहले कभी नहीं सुनी गई है। फिल्म उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप में सेट है और देश में बढ़ती जनसंख्या और इससे होने वाली समस्याओं की कहानी को पेश करती है। इसमें अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान और परितोष त्रिपाठी भी हैं। फिल्म की कहानी और टीज़र दोनों ही बेहद शानदार हैं।

यह फिल्म एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर है, जो पहली बार एक इंडियन फिल्म दिखाने जा रही है। इसे अपनी मजबूत कहानी के लिए देखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं यह फिल्म उस समस्या पर भी रोशनी डालती है जिसका सामना हर दूसरी महिला को करना पड़ता है। ट्रेलर लोगों को फिल्म के लिए वाकई उत्साहित करने वाला है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसने कोई दो राय नहीं है कि इसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म से जुड़ी एक और रोमांचक खबर यह है कि इसे 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जायेगा!  फिल्म ‘हमारे बारह’ को रवि एस गुप्ता, बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने मिलकर बनाया है और इसका निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। जानकी, फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है।

यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके ग्लोबल रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी नहीं बोला, लेकिन किसी को खास स्वीकार करना भी मंजूर नहीं', बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2024। देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के अगले चरण में होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान