श्रद्धा महिला मंडल दवारा “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 18 अप्रैल 2023। परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने सहयोगियों श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्याक्षाओ श्रीमती रीतांजलि पाल, श्रीमती संगीता कापरी तथा श्रीमती शारदा आचार्या की गरिमामई उपस्तिथि में “पानी है….तो जिंदगानी है…” को सार्थक करते हुए राहगीरों के लिए
इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी के चौराहों पर “प्याऊ” का शुभारंभ दिनांक 17 अप्रैल 2023 को शरबत, चना और गुड़ का वितरण कर किया गया। इन जगहों पर शीतल पेय जल पूरे गर्मी भर उपलब्ध रहेगा।

इस लोकोपकारी कार्य में उनकी ऊर्जावान कमेटी की सदस्या सचिव श्रीमती सुष्मिता राउत, कोषाध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, सह सचिव श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती शाइनी जॉर्ज, श्रीमती बबिता चंद्रा, श्रीमती स्मिता निगम, श्रीमती शालू साहू, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती अनिता गुप्ता, श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, श्रीमती आशा माधव और श्रीमती अनु चक्रवर्ती भी उपस्थित थी। ” परोपकाराय पुण्याय ” के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपाईयों का रैली लेकर थाने जाना चोरी ऊपर से सीनाजोरी - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अप्रैल 2023। भाजपा नेताओं द्वारा हेट स्पीच के मामले में रैली लेकर थाने जाना चोरी ऊपर से सीनाजोरी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक तो भाजपा के नेता सामाजिक विद्वेष भड़काने के लिये सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान