‘दृश्यम’ फिल्म देख पत्नी की हत्या!: ग्वालिन बाई हत्याकांड में पति-प्रेमी को उम्रकैद, ऐसे लगाई थी लाश ठिकाने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 12 मई 2026। जिले के बहुचर्चित ग्वालिन बाई हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मृतका के पति लुकेश साहू और उसके प्रेमी राजाराम साहू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश गीतेश कुमार कौशिक की अदालत ने दोनों को हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया। यह मामला थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर निवासी ग्वालिन बाई साहू (28) की शादी ग्राम चिमागोंदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी अलग रह रहे थे। ग्वालिन बाई बच्चों के साथ मायके में रहती थी और भरण-पोषण का मामला कोर्ट में चल रहा था। 

इसी दौरान ग्वालिन बाई का संबंध राजाराम साहू से हो गया। वे दोनों कवर्धा में किराए के मकान में रहने लगे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला दोनों आरोपियों पर पैसों को लेकर दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

‘दृश्यम’ फिल्म से प्रेरित होकर बनाई योजना
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर हत्या और शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। उनका मकसद पुलिस तक कोई सुराग न पहुंचने देना था। राजाराम ने फिल्म चार बार और लुकेश ने एक बार देखी थी। 19 जुलाई 2024 को राजाराम ग्वालिन बाई को स्कूटी से घानीखुंटा घाट के जंगल ले गया। कुछ देर बाद लुकेश भी वहां पहुंच गया। दोनों ने मिलकर साड़ी से गला दबाकर ग्वालिन बाई की हत्या कर दी।

शव को ठिकाना लगाना
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को करीब 100 फीट गहरी खाई में दफना दिया। उन्होंने मृतका की स्कूटी और मोबाइल कर्रा नाला बैराज में फेंक दिए, जबकि गहनों को छिपा दिया था। करीब 23 दिन बाद मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। अदालत ने अपराध को गंभीर और सुनियोजित बताया, लेकिन मृत्युदंड के बजाय उम्रकैद को उचित माना।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री निवास में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से मिले सीएम साय: अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की असली कुंजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य, संघर्ष और सफलता के […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा