20 जून से घर-घर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम! झारखंड में हर वोटर का होगा बड़ा सत्यापन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 मई 2026। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि आम जनता के लिए दो महत्वपूर्ण तारीखें जानना जरूरी हैं। एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 20 जून से 29 जुलाई तक चलेगी, जिसके दौरान मतदाताओं के नाम का सत्यापन किया जाएगा और उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा करना होगा।

व्यापक स्तर पर की गई तैयारी
उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारी की है। इसमें सीईओ कार्यालय, 5 डिविजनल कमिश्नर, 44 डीईओ, 81 ईआरओ, करीब 32 हजार बीएलओ और लगभग 4 हजार बीएलओ सुपरवाइजर सहित करीब 50 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी टीम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि टीम राज्य के हर कोने और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी। प्रत्येक बीएलओ को लगभग 1200 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है।

बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ को सभी आवश्यक सुविधाएं निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न की जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2026। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला