नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 रायपुर, 14 सितंबर 2026। नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर की गई।

थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के अनुसार पुलिस ने इससे पहले रितेश समुन्द्रे उर्फ अभिषेक समुन्द्रे और माहिन खान उर्फ माही को पकड़ा था। दोनों आरोपी बिना नंबर की काले रंग की मोटर साइकिल से मनेन्द्रगढ़ की ओर से नशीले इंजेक्शन लेकर हल्दीबाड़ी चिरमिरी की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने हल्दीबाड़ी मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनके अनुसार चिरमिरी निवासी अमन खान ने उन्हें नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराए थे।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमन खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में एक युवती नाजिया, पिता सलमान खान को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों की भूमिका और नशीले इंजेक्शन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

नशे के नेटवर्क की पड़ताल जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित इंजेक्शन कहां से लाए जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

You May Like

नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज