एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमेठी 04 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था। घटना स्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं अब चारों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

टीचर फैमिली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 2 डॉक्टरों के पैनल ने सुनील कुमार, पूनम भारती और 2 बच्चियों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पूनम के शरीर से 2 गोली बरामद हुई। इसके अलावा सुनील के शरीर से भी एक गोली मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चियों को 1-1 गोली मारी गई थी जो उनके शरीर से आर-पार हो गई थी।

एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या
गौरतलब है कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए के मकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री द्दष्टि (7) और लाडो (2) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चारों लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

बाबर आजम की कप्तानी छोड़ने पर राशिद लतीफ की भविष्यवाणी: "अब आएगा उनका सही समय"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कराची 04 अक्टूबर 2024। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में अचानक कप्तानी छोड़कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। यह उनके करियर का दूसरा मौका था जब उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दिया। पहले विश्व कप 2023 के बाद, उन्होंने कप्तानी छोड़ने का […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड