राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, पिता को याद कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मई 2025। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया। राहुल ने पोस्ट में राजीव गांधी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर और उनके समाधि स्थल की एक फोटो साझा की। पोस्ट के कैप्शन में राहुल ने लिखा- ‘पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी वीर भूमि पहुंचे और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी की याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

सिर्फ 40 साल की उम्र में राजीव गांधी ने देश की बागडोर संभाली थी 

राजीव गांधी देश के छठे प्रधानमंत्री थे। वे सिर्फ 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने, जो अब तक के सबसे कम उम्र के पीएम माने जाते हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री पद संभाला और 2 दिसंबर 1989 तक इस पद पर रहे। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे एक पेशेवर पायलट थे। उन्हें भारत में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का जनक माना जाता है। आज भी राजीव गांधी को देश के आधुनिक विकास की दिशा में अहम योगदान देने वाले नेता के रूप में याद किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

‘चुंबक मैन’ सागर जोशी का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, रचा नया इतिहास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मई 2025। भारत के सागर जोशी, जिन्हें अब लोग ‘चुंबक मैन’ के नाम से जानते हैं, ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें दुनिया का सबसे लंबा मैग्नेटिक मैट्रेस बनाने के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड  से सम्मानित किया गया […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज