पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा में बस हादसे के प्रभावितों को पूरी सहायता करेगी: ममता बनर्जी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 16 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा में हुई बस दुर्घटना पर मंगलवार को दुख प्रकट किया और कहा कि उनकी सरकार इस हादसे के प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के जिन लोगों की मौत हो गयी, उनके परिवारों को तथा जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन सहायता की खातिर अधिकारियों, सामग्री और एंबुलेस को दुर्घटनास्थल पर भेज रहा है। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ पिछली रात ओडिशा के जाजपुर जिले में दुखद बस दुर्घटना में कई यात्रियों की मौत हो जाने और कई अन्य के घायल हो जाने की खबर सुनकर दुख हुआ।” ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार शाम को एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से एक महिला समेत कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गयी जबकि करीब 35 अन्य घायल हो गये। बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल प्रशासन प्रारंभ से ही बचाव एवं सहायता में लगा है।

यह बस हमारे राज्य में आ रही थी तथा जिन लोगों की जान गयी है, उनमें कुछ तथा घायलों में कई हमारे लोग हैं।” उन्होंने कहा , ‘‘इस हादसे में बचाए गये लोगों को लाने के लिए वाहन भेजे गये हैं।” उन्होंने कहा कि वह इस हादसे में प्रभावित हुए पूर्व मेदिनीपुर के अपने भाई-बहनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘मेदिनीपुर चिकित्सा महाविद्यालय में बिस्तर आरक्षित कर दिये गये हैं। जान गंवाने वालों के परिवारों तथा घायलों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन तथा पश्चिम मेदिनीपुर एवं पूर्व मेदिनीपुर जिले के अधिकारी राहत एवं सहायता कार्य में पूरी तरह लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- अमीरों की कठपुतली है पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अप्रैल 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें देश के कुछ बड़े कारोबारियों की कठपुतली करार दिया। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी का काम असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना, […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी