आज से शुरू हो रहे एमएलए ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बहिष्कार का एलान; विपक्ष बोला- विधानसभा की गरिमा कम हुई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। ओडिशा में आज से नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुरू होने वाले दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विपक्ष ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने आरोप लगया है कि इस कार्यक्रम के कारण ओडिशा विधानसभा की परंपरा और गरिमा कम हुई है। दोनों विपक्षी पार्टी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के बजाय केंद्रीय मंत्री के द्वारा कराया जाएगा जो कि इस सदन के नेता हैं। पहले यह फैसला लिया गया था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समापन भाषण देंगे। लेकिन विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद मेहमानों की सूची से नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान का नाम हटा दिया गया। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन भाषण देंगे।

नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने घोषणा कि है कि उसके विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वहींं विपक्षी मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने आरोप लगाया, ”विधायक उन्मुखीकरण कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह आयोजित किया जा रहा है।” बीजद ने स्पीकर सुरमा पाधी को एक पत्र लिखकर बहिष्कार के फैसले की जानकारी दी है। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, कार्यक्रम और अतिथि सूची में संशोधन के बाद उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी द्वारा चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस विधायक सीएस राजेन एक्का ने कहा कि वे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे क्योंकि पार्टी को लगता है कि सदन की गरिमा कम हुई है।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, “बीजद और कांग्रेस विधायकों को कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है। बीजद एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बना रही है। विधानसभा अध्यक्ष पहले ही विपक्ष के नेता से समारोह में शामिल होने का अनुरोध कर चुके हैं।”

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा ऐलान: 1200 से अधिक शहीद जवानों के बनाए जाएंगे स्मारक, परिवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी और स्कूल प्रवेश में आरक्षण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अगस्त 2024। प्रदेश में भाजपा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चला रही है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से डिप्टी सीएम शर्मा बस्तर दौरे पर थे. बस्तर से वापसी के बाद उन्होंने आज अपने निवास में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शहीद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप