जल्द पूरी हो सकती है मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कही बड़ी बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 नवंबर 2023। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि सरकार मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सकारात्मक है और मराठा समुदाय को आरक्षण देने की कोशिश चल रही है। मराठा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डिप्टी सीएम फडणवीस से सोलापुर जिले के पंढरपुर में मुलाकात की। डिप्टी सीएम फडणवीस अपनी पत्नी के साथ पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुकमणी के मंदिर में कार्तिकी एकादशी के मौके पर पूजा करने पहुंचे थे। 

‘हम मराठा समुदाय के साथ’
देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि ‘मैं मराठा समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य सरकार उनकी मांग को लेकर सकारात्मक है। सीएम एकनाथ शिंदे ने सुनिश्चित किया है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिले। हम उनके साथ खड़े हैं और उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। इस मुद्दे का जरूर समाधान किया जाएगा और मराठा समुदाय को आरक्षण देने की कोशिशें चल रही हैं। 

प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से की ये भी मांग
डिप्टी सीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने ये भी मांग की है कि राज्य  सरकार पंढरपुर में मराठा भवन बनाने के लिए जमीन मुहैया कराए। साथ ही अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल और सारथी (Chhatrapati Shahu Maharaj Reserach Training and Human Development Institute) के उपकेंद्र शुरू किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने पंढरपुर में छात्रों के लिए एक हॉस्टल बनाने की भी मांग की है। बता दें कि सारथी, महाराष्ट्र सरकार की एक स्वायत संस्था है, जो मराठा और मराठा-खुंबी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास के लिए काम करती है। डिप्टी सीएम ने इन सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘सोलापुर के जिलाधिकारी अगले 15 दिनों में मराठा भवन और हॉस्टल के निर्माण के लिए जमीन प्रतिनिधिमंडल को दिखा सकते हैं। जिस जमीन को प्रतिनिधिमंडल ओके करेगा, वहां पर अगले मानसून से पहले निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।’ 

‘एक दूसरे की इज्जत करें सभी समुदाय’
डिप्टी सीएम ने पंढरपुर के मंदिर में पूजा के बाद कहा कि सभी समुदायों को एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए और तभी सभी लोग मिलकर तरक्की कर सकते हैं। बता दें कि डिप्टी सीएम का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब सकल मराठा समाज ने पंढरपुर मंदिर ट्रस्ट से कहा है कि जब तक उनकी आरक्षण और खुंबी जाति को मराठा समुदाय में शामिल करने की मांग नहीं मानी जाती है तब तक वह डिप्टी सीएम फडणवीस को मंदिर के वार्षिक सम्मेलन पूजा में आमंत्रित ना करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि हर  समुदाय के अपने मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाया जाना चाहिए लेकिन यह जरूरी है कि यह सब बिना किसी दूसरे समुदाय को गाली गलौज दिये बिना होना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका ने फिर उठाया किसानों और महिला पहलवानों का मुद्दा, बताया आखिर पीएम क्यों नहीं गए मणिपुर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 नवंबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनितिक दलों के नेता लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में महिला पहलवानों का अपमान, मणिपुर हिंसा और […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला