शिक्षा के जरिए बदलेगा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री परिवारों का भविष्य

admin
शेयर करे

फिल्म वर्कर्स के बच्चों के लिए यश चोपड़ा फाउंडेशन की बड़ी पहल

व्हाईसीएफ स्कॉलरशिप 2026 का बड़ा ऐलान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 अप्रैल 2026। यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स के बच्चों के लिए अपने बहुप्रतीक्षित व्हाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है। इस पहल का यह दूसरा वर्ष है, जो इंडस्ट्री के मेहनतकश परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने का मजबूत आधार प्रदान करता है। यह स्कॉलरशिप पंजीकृत फिल्म वर्कर्स और व्हाईसीएफ साथी सदस्यों के बच्चों के लिए है, जिसमें प्रत्येक चयनित छात्र को ₹5 लाख तक की सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे मान्यता प्राप्त संस्थानों में ट्यूशन फीस के रूप में दी जाएगी, जिससे छात्रों को आर्थिक दबाव से राहत मिल सके।

प्रोग्राम के तहत फिल्म स्टडीज़, मीडिया, एनीमेशन, सिनेमैटोग्राफी जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ और आईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज़ भी शामिल किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में अकादमिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। व्हाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी के अनुसार, यह पहल उन 60 प्रतिशत से अधिक परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो उच्च शिक्षा के खर्च से जूझ रहे हैं। यह स्कॉलरशिप न सिर्फ आर्थिक सहयोग, बल्कि एक स्थायी और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर भी है।

Leave a Reply

Next Post

इतिहास की गर्जना: ‘राजा शिवाजी’ पोस्टर आउट, सोमवार को आएगा ‘छत्रपती’ अँथम'

शेयर करे‘राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, ‘छत्रपती’ अँथम के लिए बढ़ा इंतज़ार (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 अप्रैल 2026। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय