दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दुर्ग-भिलाई, 07 सितंबर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हॉस्टल की 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग के छात्र युवराज (20) की मौत हो गई है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्र था।

युवराज बॉयज पीजी में रहता था। छुट्टियां खत्म होने के बाद 3 दिन पहले ही वह दुर्ग से दिल्ली लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्ग से उसका परिवार दिल्ली रवाना हो गया है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

कॉलेज की छुट्टियों में दुर्ग आया था युवराज

युवराज दुर्ग का रहने वाला था। वह पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। उसके परिचित आदित्य ने बताया कि, कॉलेज में छुट्टियां चल रही थीं, इसलिए युवराज पिछले महीने से दुर्ग स्थित अपने घर पर रहा। छुट्टियां खत्म होने के बाद वह करीब 3 दिन पहले ही वापस दिल्ली गया था।

युवराज के परिजन दिल्ली रवाना

हादसे की जानकारी मिलते ही रविवार को युवराज के परिजन दिल्ली के रवाना हो गए हैं। युवराज की मौत की खबर सामने आने के बाद उसके दोस्तों और परिचितों में भी शोक की लहर है। फिलहाल, हादसे के बाद राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। इमारत गिरने के कारणों और इसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेअलग-अलग क्षेत्रों से करते थे बाइक चोरी, 4.50 लाख की संपत्ति बरामद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायगढ़, 07 सितंबर 2026। रायगढ़ में आदतन बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक की चोरी करता था। जहां उसने शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी कर फरार हो […]

You May Like

रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी