कोविड-19 से जंग के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया ये बड़ा कदम, लोगों से की खास अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 मई 2021। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोविड सें जंग के लिए बड़ा कदम उठाया है। सहवाग ने ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए दिल्ली में एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक की शुरुआत की है। इस बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिया जाएगा। वीरेंद्र सहवाग ने इसे लेकर ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क करके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त किया जा सकता है।

सहवाग ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके बताया, “कुछ दिन पहले मेरे करीब एक दोस्त को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की जरूरत थी। काफी जगह कोशिश करने के बाद दो-तीन घंटे बाद हमें एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मिल पाया। कई बेकार लोगों ने कालाबाजारी करके ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दो से तीन लाख मैं बेचे, जिनकी कीमत 50 से 60 हजार के बीच में थी। गरीब आदमी पैसा जोड़ता रहा और कईयों की जिंदगी चली गई। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान ना जाए। इसके लिए हमने मुफ्त ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक बनाया है।

https://twitter.com/virendersehwag/status/1394891359081750542?s=20

सहवाग ने लोगों की मदद के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर (9024333222) भी जारी किया है। गौरतलब है कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कई लोगों की मौत समय पर ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते ये भी कहा कि एक बार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की जरूरत पूरी जाने के बाद इसे वापस कर दें ताकि दूसरे जरूरतंद लोग भी इसका फायदा उठा सकें।

गौरतलब है कि सहवाग ने 15 मई को अपने फाउंडेशन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था , “दिल्ली-एनसीआर में पिछले महीने से अब तक 51000 से अधिक कोविड रोगियों को मुफ्त घर का बना भोजन देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यदि आपका दिल्ली में कोई परिवार है जो कोविड से प्रभावित है और उसे प्यार से घर का बना खाना चाहिए, तो कृपया व्यक्तिगत संदेश पर डिटेल्स भेजें।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना पर पीएम का जिलाधिकारियों से संवाद: गांवों में अधिक ध्यान देने की जरूरत, टेस्टिंग बढ़ाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 मई 2021। देशभर में कोरोना के हालात पर विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि गांवों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। संक्रमण से […]

You May Like

हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो