अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन बना रहा है चीन, निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रवाना हुए तीन अंतरिक्ष यात्री

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 जून 2022। अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन जी-जान से मेहनत कर रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में चीन ने आज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन पर भेज दिया है। यह मिशन करीब छह महीने तक चलेगा। तीनों यात्री चीनी स्पेस स्टेशन तियांगोंग का निर्माण कार्य पूरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, लियू यांग और कै जुझे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजे गए हैं। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया।

नेशनल स्पेस लैबोरेटरी की जाएगी स्थापित 
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी, सीएमएएए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिक्वियांग ने बताया कि मिशन के जरिए स्पेश स्टेशन को नेशनल स्पेस लैबोरेटरी बनाया जाएगा। लिन ने बताया कि शेनझोउ-14 का क्रू ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम करेगा। टीम कोर मॉड्यूल के साथ दो लैब मॉड्यूल के डॉकिंग और ट्रांसपोजिशन को पूरा करने का काम करेगी। वे पहली बार दो लैब मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और पर्यावरण को रहने के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दो मॉड्यूल में एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट खोलेंगे और उन्हें स्थापित करेंगे। 

अप्रैल में लौटा था तीन सदस्यीय दल 
इससे पहले तीन सदस्यीय चीनी अंतरिक्ष यात्री दल अप्रैल में अंतरिक्ष स्टेशन के महत्वपूर्ण हिस्सों के निर्माण में छह महीने का रिकॉर्ड खर्च करने के बाद पृथ्वी पर लौटा था। इस टीम में एक महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थी। इस स्टेशन के इस साल तक तैयार होने की उम्मीद थी। सीएमएसए के अनुसार, उन्होंने इसके अंतरिक्ष स्टेशन की प्रमुख प्रौद्योगिकियों का सत्यापन पूरा कर लिया था। एक बार इसके तैयार होने के बाद चीन इकलौता देश होगा, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन होगा।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका सिंह फ़िल्म टीटू अंबानी से करेंगी बॉलीवुड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 जून 2022। दिया और बाती फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी। एक संस्कारी बहु और एक स्ट्रॉंग वूमेन की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। छोटे पर्दे पर […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस