श्री राम नाम सिमरन करने से होता है उद्धार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

ग्राम सेलर में 79 वे वर्ष अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 13 नवंबर 2024। भगवान श्री राम का नाम पतित पावन है, भगवान श्री राम से बड़ा कोई नाम नहीं, राम कार्य से बड़ा कोई काम नहीं ,और राम सिमरन से बड़ा कोई प्रमाण नहीं है, कलयुग में राम राम सिमरन ही एक मात्र प्राणियों के उदाहर का आधार है, अनेक उदाहरण धार्मिक ग्रंथो में मिले हैं कि भगवान श्री राम के नाम स्मरण करने से पiपियो का भी का उद्धार हो गया है ,सेलर में लगातार एक कम 80 वर्ष में अखंड नवधा रामायण प्रवेश कर रहा है ,यह बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय है, और पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में भी सेलर का नवधा रामायण आयोजन प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह बातें जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ,मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्र.1 / पार्षद -वार्ड क्रमांक 68 ने बेलतरा विधानसभा के ग्राम सेलर में अनवरत रूप से 79वें वर्ष में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उपस्थित होकर अपने उदगार व्यक्त की, इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल शुभम श्रीवास आयोजन समिति के संतोष सिंह ठाकुर छत्रपाल सिंह माधव शर्मा सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर हृदय कश्यप सनाओ साहू योगेश गुप्ता माखन रजक रामचरण कश्यप पुष्पेंद्र पटेल प्रेम सिंह पटेल आनंद कश्यप विवेक कश्यप प्रेम कश्यप शुभम श्रीवास पार्थ कुमार आदि जन उपस्थित थे, इस अवसर पर ग्राम सेलर एवं अंचल के हजारों मानस प्रेमी श्रोता समाज उपस्थित थे ,इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं आमंत्रित अतिथियों का साल श्रीफल तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गयाll

Leave a Reply

Next Post

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट: दिशानिर्देशों का पालन किए बिना तोड़फोड़ नहीं होगी, 15 दिन पहले देना होगा नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि उसने संविधान में दिए गए उन अधिकारों को ध्यान में रखा है, जो राज्य की मनमानी कार्रवाई से लोगों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान