पीएम सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जून 2026। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित “Month of Solar” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने पर छत्तीसगढ़ का चयन PM Surya Ghar Excellence Award के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने इसे टीमवर्क, बेहतर क्रियान्वयन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

राज्य सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर आम उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, डॉ. रमन सिंह ने बांटे 73.53 लाख के सहायक उपकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जून 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक Raman Singh ने जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात देते हुए 252 हितग्राहियों को 73 लाख 53 हजार रुपये की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एलिम्को तथा एग्रीकल्चर […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट