भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाकर नये संसद भवन के उद्घाटन से राष्ट्रपति को दूर रखकर आदिवासियों के अपमान के महापाप से बच नहीं सकती

शेयर करे

भाजपा नेताओं की आंखों में मोदी भक्ति की काली पट्टी बंधी है उन्हें गलत और सही नजर नहीं आ रहा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 मई 2023। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय भी आमंत्रित थे लेकिन वो निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये थे और उक्त कार्यक्रम में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मंच में विराजमान थे ऐसे में भाजपा के नेता संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने और राष्ट्रपति के हाथों से उद्घाटन नहीं कराए जाने के बचाव में कांग्रेस पर आरोप लगाकर आदिवासी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय एवं अपमान के महापाप से बच नहीं सकते। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदीभक्ति में लीन भाजपा नेताओं के आंखों में काली पट्टी बंधी वो सही और गलत का फैसला नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा के नेता छपास रोग से ग्रसित है और छपने और दिखने के लिए वो किसी भी स्तर तक जा सकते हैं किसी का भी अपमान कर सकते हैं मर्यादाओं को तार-तार कर सकते हैं, झूठ बोल सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी समाज की महिला का अपमान भाजपा की सरकार कर रही है। संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति महोदय जी के हाथों से ही होना चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम से तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को दूर रखा और लोकार्पण कार्यक्रम से राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू जी को दूर रखकर स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। देश की जनता भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया को देख रही है, पूरे देश में भाजपा सरकार के इस कृत्य की निंदा हो रही है। भाजपा आदिवासियों के नाम सिर्फ राजनीति करती है। भाजपा संगठन में भी आदिवासियों का अपमान हो रहा है और भाजपा की सरकारें भी अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार के 9 साल में सिर्फ दो को मिला लाभ बाकी 140 करोड़ जनता बेहाल

शेयर करेमोदी भाजपा की सरकार ने 9 साल में बेचने के अलावा कुछ नहीं किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 मई 2023। मोदी सरकार के 9 साल को देश की 140 करोड़ जनता के लिए नाकामी लाचारी और बेबसी भरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आखिर भाजपा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप