मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, गंभीर रुप से घायल, बिलासपुर रेफर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गनीमत रही की झटका लगने के कारण वह जमीन पर गिरा और जान बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मालमा कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला कन्हैया कुमार (45)  यहां प्रेम नगर के रामनगर गली में किराये से पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। वह शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मालगाड़ी से कोयला चोरी कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई और झटका लगने से कन्हैया कुमार ऊपर से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे जोर से धमाका हुआ और वह उछलकर नीचे जा गिरा। 

आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहां से उसे  अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार 50 फीसदी से भी ज्यादा जल गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह देखकर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कन्हैया कुमार खदानों में खाना बेचने के साथ गाड़ियों में गिरीस लगाने का काम करता है। हादसे के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने केंद्र की नीतियों का किया विरोध, भाजपा नेताओं को पत्र लिखकर दी चेतावनी- 'इस्तीफा दें नेता, खेती-किसानी करें'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 14 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा नेताओं को एक पत्र लिखा है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने भाजपा नेताओं को हिदायत दी है कि वे पार्टी का साथ छोड़ दें। इस्तीफा दे दें। गांव में खेती-बाड़ी का काम करें। माओवादियों का […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड