बंगाल में तृणमूल नेताओं पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, धोखाधड़ी और हथियार के मामलों में गिरफ्तारियां

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 04 जून 2026। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर धोखाधड़ी, वसूली, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बंगाल पुलिस ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में कथित नौकरी धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में टीएमसी नेता तिलक कुमार चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। तिलक कुमार चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें अदालत में पेश किए जाने से पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए बसुलिया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। इस गिरफ्तारी से कथित भर्ती घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी अधिकारियों की टीम बुधवार शाम को अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। हालांकि, उनके घर पर नहीं मिलने की वजह से ईडी ने अभिषेक के स्टाफ को उनका समन दिया।

वहीं, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी ने कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घोटाले के संबंध में बुधवार को कोलकाता में दो परिसरों की तलाशी ली। पार्थ चटर्जी के आवास और प्रसन्ना कुमार रॉय के कार्यालय में तलाशी ली गई थी, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके इतर पश्चिम बंगाल में अब तक कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तीन पार्षदों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को वसूली और भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में केएमसी के तृणमूल पार्षदों की कुल गिरफ्तारी की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 106 के पार्षद अरिजीत दास ठाकुर को स्थानीय प्रमोटरों और व्यापारियों से धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वार्ड नंबर 36 के तृणमूल पार्षद सचिन सिंह को वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, वार्ड नंबर 123 के तृणमूल पार्षद और बोरों नंबर 16 के अध्यक्ष सुदीप पोल्ले को वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Next Post

सीबीएसई की तीन भाषा की नीति पर बवाल, जयराम रमेश बोले- शिक्षा मंत्रालय चला रहा राजनीतिक एजेंडा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2026। कांग्रेस ने गुरुवार को कक्षा 9 और 10 में सीबीएसई द्वारा तीन-भाषा फॉर्मूला लागू किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस फैसले के पीछे कोई शैक्षणिक आधार […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत