इन आयुर्वेदिक तेल की चम्पी से उतर जाएगी शरीर की थकान, बाल बनेंगे स्वस्थ और मिलेगी मानसिक शांति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भागती-दौड़ती जिंदगी में अक्सर हमें थकान महसूस होती रहती है। साथ ही हम बहुत सी चीजों पर प्रतिक्रिया न देकर अपने अंदर ऊर्जा रखते रहते हैं, जो एक समय बाद हमें अंदर ही अंदर परेशान करना शुरू कर देती है। बहुत से लोग हमेशा सिरदर्द की चपेट में रहते हैं, इसके पीछे यह कारण भी अहम होता है।ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू करें। वहीं, अगर आपको हमेशा थकान रहती है और किसी भी वजह से नींद नहीं आती, कुछ आयुर्वेदिक ऐसे होते हैं, जो आपकी थकान मिटा देते हैं।

लैवेंडर ऑयल 

इसकी महक आपको सुलाने के अलावा आपके मन में हो रही उथल-पुथल को भी काफी हद तक शांत कर देती है।आप इससे मसाज करने के लिए आप दो चम्मच कैस्टर ऑयल लें और उसमें एसेंशियल लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। तैयार मिक्स ऑयल से पूरी बॉडी की मसाज लें। इससे चेहरे पर पिम्पल की समस्या भी दूर होती है।

कैमोमाइल ऑयल 

महिलाओं में पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से इस तेल को लगाने से राहत मिलती है।आप इस तेल को लगाकर आंखें बंद करके लेट जाएंगे, तो आपको आराम महसूस होगा। मार्केट में दो तरह का कैमोमाइल तेल मिलते हैं, जिसे बॉडी पर अप्लाई किया जा सकता है। यह है रोमन कैमोमाइल तेल और जर्मन कैमोमाइल तेल।दोनों ही फायदेमंद हैं।इसे बबूने का फूल भी कहा जाता है

यूकेलिपटिस ऑयल

यूकेलिपटिस ऑयल भी दिमाग और शरीर की थकान, दर्द और ऐंठन में राहत दिलानेवाला होता है। यह शरीर की सूजन को कम करता है। इसमें एंटीबॉयोटिक्स प्रॉपटी होती है, जो आपके चेहरे के लिए लाभदायक होती है।

पिपरमेंट ऑयल

यह ऑयल थकान उतारने के साथ ही पेट दर्द, पेट में ऐंठन, महिलाओं में पीरियड्स पेन, सिर दर्द, कमर के निचले हिस्से में दर्द आदि से तुरंत राहत देता है। इस तेल को लगाने से आपको थोड़ी जलन हो सकती है इसलिए इस तेल को नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए।

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल की भाप लेने से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है। यह जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम भी करता है। आप इस तेल को सोने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं यानी आप अपनी तकिया पर इसकी कुछ बूंदें छिड़ककर सो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र

शेयर करेन्यायधानी बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई और कोलकत्ता महानगरों के साथ एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का किया आग्रह एयर कनेक्टिविटी से क्षेत्र की होगी आर्थिक प्रगति: जनता को मिलेगी कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा निकट भविष्य में लागू होने वाली उड़ान 4.1 योजना में बिलासपुर को महानगरों के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब