सीएम नीतीश कुमार ने बहुमत से पहले मंत्रियों को दिया विभाग; गृह नहीं ले सकी भाजपा, वित्त मिला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को दी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग दिया गया है। बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को बहुमत साबित करने में परेशानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों को विभाग बांटते हुए सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है।

दोनों उपमुख्यमंत्री ने पास नौ-नौ विभाग
नई सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गृह विभाग को इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा। कहा जा रहा है कि भाजपा गृह विभाग अपने खाते में चाह रही थी। इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य समेत 9 विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास कृषि, पथ, राजस्व और भूमि सुधार समेत 9 विभाग दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर आज करगिल बंद- लेह चलो का आह्वान, भूख हड़ताल करेंगे वांगचुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 03 फरवरी 2024। पूर्ण राज्य का दर्जा व अन्य मांगों को लेकर लद्दाख के दो प्रमुख संगठन लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) ने तीन फरवरी को कारगिल बंद-लेह चलो का आह्वान किया है। पहले लेह एपेक्स बॉडी ने मांगों को लेकर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज