कांग्रेस को अब नक्सलियों की नहीं मिलेगी मदद, हिड़मा के ढेर होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा बयान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा/बीजापुर 18 नवंबर 2025। लंबे समय से मोस्ट वांटेड माओवादी नेता माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मार्च 2026 तक राज्य पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। तोखन साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। तोखन साहू ने कहा कि नक्सलवाद कांग्रेस के शासनकाल में अधिक पनपा और चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नक्सलियों की मदद लेती थी। उनके अनुसार कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि नक्सलवाद समाप्त हो। तोखन साहू ने यह भी बताया कि हिडमा की मौत के बाद आज कुछ कांग्रेसी नेता हिडमा को गले लगाकर रोए। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि नक्सली कांग्रेस के समय ज्यादा सक्रिय और संरक्षित रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार छोड़कर पुनर्वास नीति का हिस्सा बनें और अपने जीवन को सामान्य करें।

बता दें कि लंबे समय से सक्रिय और कई खतरनाक वारदातों में शामिल माओवादी नेता माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों द्वारा किए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई हुई। मारे गए 6 नक्सलियों में से 4 की पहचान की जा चुकी है जिसमे हिड़मा CCM, राजे – हिड़मा की पत्नी, DVCM, चेल्लूरी नारायणा SZCM , टेक शंकर के रूप में पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सली बड़े कैडर के सदस्य थे। मुठभेड़ अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में हुई और अब स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग और निगरानी जारी रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू, दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा एक दिवसीय का विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ. सबसे पहले स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों का उल्लेख किया, जिस पर सदन ने रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि छत्तीसगढ़ […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात