रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान

admin
शेयर करे

घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 जुलाई 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के तरई गांव में रविवार सुबह एक किसान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किसान का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला जेल भवन के पीछे स्थित तरई गांव निवासी मंगल सिंह रविवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया और वे ट्रैक से दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और डायल-108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मंगल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एक पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'

शेयर करेविश्व चैंपियन बनने के बाद भावुक हुईं अनाहत सिंह छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। भारत की नंबर एक स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने के बाद अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन