यूपी में आसमानी आफत का खूनी तांडव: 24 घंटे, 26 जिले और 111 मौतें… सीएम योगी ने कहा- ’24 घंटे में चाहिए राहत’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 15 मई 2026। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और 72 लोग घायल हो गए। राहत आयुक्त कार्यालय ने यह जानकारी दी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुई जानमाल की हानि और क्षति का संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

तबाही का सरकारी आंकड़ा
राहत आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार शाम जारी एक बयान में कहा कि 13 मई को खराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत की खबरें मिलीं। राज्य में 72 लोग घायल हुए, 170 पशु हानि और 227 घरों को नुकसान हुआ। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को घटनाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सत्यापित करने और प्रभावित परिवारों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि वह जिला अधिकारियों के साथ सीधे समन्वय के माध्यम से स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और जिलों को आवश्यक धन उपलब्ध कराया जा रहा है।

CM योगी का राहत मिशन
आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और बीमा कंपनियों के साथ-साथ राजस्व और कृषि विभाग को नुकसान का सर्वेक्षण करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।

जिलों में मौत का तांडव
विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज में 26, भदोही में 16, फतेहपुर में 9, बदायूं में 5, प्रतापगढ़ में 4, चंदौली और कुशीनगर में 2-2 तथा सोनभद्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रयागराज जिला प्रशासन के अनुसार यहां बुधवार की घटनाओं में कुल 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भदोही में 16 मौतें हुई हैं। फतेहपुर में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 9 लोगों की मौत हुई है और 16 घायल हुए हैं। प्रतापगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। कानपुर देहात में बिजली गिरने से एक युवती सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि देवरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की जान गई। सोनभद्र में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर मकान, शेड और दीवारें गिरने से जनहानि हुई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, नुकसान का सर्वे कराने तथा राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के माध्यम से शीघ्र आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर भाजपा सड़क पर उतरी, श्रीनगर में हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर 15 मई 2026। जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और कुछ नेताओं को कुछ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप