‘दोषियों को मिले सजा, सामने आए सच’… ग्रेटर नोएडा में ट्विशा को भावुक श्रद्धांजलि, भाई हर्षित बोले- सीबीआई पर पूरा भरोसा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2026। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-दो स्थित सोसाइटी में आयोजित शोकसभा में परिजनों एवं निवासियों ने ट्विशा शर्मा को दी श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग दोहराई। रविवार को दिवंगत ट्विशा शर्मा की स्मृति में एक भावुक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्विशा के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी एकत्रित हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ट्विशा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जताया शोक
सभा में उपस्थित लोगों ने ट्विशा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा के दौरान पूरे परिसर में गमगीन माहौल था। परिजनों ने अपनी बेटी को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को दोहराया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

CBI जांच से मिलेंगे सभी सवालों के जवाब- पीड़ित परिवार
ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि जांच एजेंसी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगी। परिवार ने सीबीआई से जल्द और निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शोकसभा में मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि ट्विशा को न्याय मिलना चाहिए और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। परिवार और स्थानीय निवासियों ने विश्वास जताया कि सीबीआई जांच से सभी सवालों के जवाब मिलेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

मैंने दबाव वाली स्थितियों में खेलना और स्थिति के अनुसार अपने खेल को बदलना सीखा : सूर्यवंशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2026। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला