भाजपा महिला मोर्चा में पुरुष को पद भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोल दी: कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 02 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा आरएसएस की महिला विरोधी विचार की पोषक है। भाजपा मंचों से महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब संगठन में महिलाओं को नेतृत्व देने की बारी आती है तो भाजपा का पुरुष प्रधान चेहरा सामने आ जाता है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर महिला महापौर, पार्षद, सरपंच, पंच के पतियों को सहयोग पर रोक लगाती है, दूसरी ओर संगठन में महिलाओं के प्रभारी पुरुष को बनाती है। ये महिलाओं के साथ धोखा अन्याय है। महिलाओं को कमजोर बताने की कोशिश है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा में पुरुष को पद देना भाजपा के महिला सम्मान के दावों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। भाजपा को बताना चाहिए कि जब महिलाओं के लिए अलग महिला मोर्चा बनाया गया है, तब उस पद पर पुरुष की नियुक्ति क्यों की गई?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण की ढोल पीटने वाली भाजपा पहले अपने संगठन में महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान दे। महिलाओं के नाम पर राजनीति करना आसान है, लेकिन वास्तविक नेतृत्व का अवसर देना भाजपा के लिए मुश्किल दिखाई दे रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की यह नियुक्ति उसके महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोलती है। अगर भाजपा सच में महिलाओं को नेतृत्व देना चाहती है तो महिला मोर्चा के पदों पर महिलाओं को ही प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? भाजपा को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि महिला मोर्चा में महिलाओं का अधिकार आखिर पुरुषों को क्यों दिया जा रहा है?

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस संविधान विरोधी', इंद्रेश कुमार ने साधा निशाना

शेयर करेबोले- आरएसएस ने छुआछूत को पाप माना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 02 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस पर पलटवार […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला