वित्त मंत्री आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगी बैठक, अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने पर होगी चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 नवंबर 2021। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक करेंगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे होनी है। इसमें आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए वर्तमान समय का उपयोग करने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्यों के स्तर से भी प्रयास किए जाने के लिए व्यवस्था तैयार की जाएगी।  यह बैठक कोविड-19 की दो लहरों के बाद अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए निजी निवेश को आकर्षित करने के मानकों पर चर्चा होनी है। वित्त मंत्रालय के सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा इसे लेकर कहा था कि बैठक कोविड महामारी की दो लहरों के बाद तेजी से पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि में हो रही है।

वर्चुअल माध्यम से होगी बैठक

वित्त मंत्रालय ने इस बैठक को लेकर एक ट्वीट में जानकारी साझा की है। वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड़ भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, राज्यों के मुख्य सचिव और वित्त सचिव भी बैठक में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

साइबर अपराध: वर्ष 2020 में बच्चों के खिलाफ 400 फीसदी से ज्यादा बढ़े मामले, इन पांच राज्यों में सबसे अधिक मामले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 नवंबर 2021। तमाम जागरूकता अभियान और कड़े कानूनी प्रावधानों के बावजूद बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, 2019 के मुकाबले 2020 में बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के मामलों में 400 फीसदी की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर