इंग्लिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर “डिफरेंट” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 27 अप्रैल 2022। मुम्बई में आयोजित एक भव्य कार्य्रकम में इंग्लिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ” डिफरेंट ” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया जहां चीफ गेस्ट आर आर आर के निर्माता डिवीवी दनाया थे जबकि यहां गेस्ट के रूप में सूर्यवंशम के निर्माता और वीपी पद्मालया स्टूडियो के जीवी नरसिम्हा राव के अलावा अकबर खान, मुकेश ऋषि, मिलिंद गुनाजी ,पायल घोष मौजूद थे। निर्माता एनएसवीडी शंकर राव और डायरेक्टर (ड्रैगन) उदय भास्कर की फ़िल्म अपने नाम के अनुसार वाकई एकदम अलग और डिफ्रेंट है। कई मायने में इसका कांसेप्ट, इसकी कास्टिंग और इसका प्रस्तुतिकरण हटकर है। एक तरफ इसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस अज़ीज़ा (रूस) और ईरान की ऎक्ट्रेस एल्हाम फरहदी हैं तो हीरो सरन दिखाई देंगे।     वंडर ब्रदर्स इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म डिफ्रेंट के निर्माता एनएसवीडी शंकर राव ने कहा कि डिफ्रेंट में हमने एक अलग सी कोशिश की है। विभिन्न देश के कलाकारों को एक ही फ़िल्म में जोड़ने का काम किया है। जहां रूस की हिरोइन अज़ीज़ा इसमे दिखाई देंगी वहीं ईरान की ऎक्ट्रेस एल्हाम फरहदी भी इस मूवी का हिस्सा हैं। हमारे देश मे ऐसा पहले कभी नहीं हुआ इसलिए मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह प्रयोग पसन्द आएगा। मैं दूसरे क्षेत्र में हूँ और फ़िल्म इंडस्ट्री में यह मेरा पहला अनुभव है मगर डायरेक्टर उदय भास्कर के साथ काम करने का अनुभव यादगार रहा। फ़िल्म की कहानी को सोचने और उसे प्रेजेंट करने का उनका तरीका भी डिफ्रेंट है।      फ़िल्म के निर्देशक उदय भास्कर ने बताया कि डिफ्रेंट एक साइक्लोजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी काफी अलग है। यह एक साइंटिस्ट की रियल स्टोरी है। फ़िल्म मे ग्राफिक्स का काम काफी है।    

ऎक्ट्रेस अज़ीज़ा ने कहा कि मैं डायरेक्टर की प्रशंसा करूंगी जिन्होंने इस फ़िल्म को बहुत ही जुनून और एफर्ट के साथ बनाया है। फ़िल्म के हीरो सरन ने कहा कि मेरा किरदार ऐसा है जो अपने आप से ही नफरत करता है। मुझे दुनिया भर के कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला मेरे लिए इससे बड़ी खुशकिस्मती और क्या हो सकती है। यह फ़िल्म न सिर्फ भारत के लिए बल्कि इंटरनेशनल सिनेमा के लिए भी एक प्रयोगधर्मी मूवी है।    

ईरान की ऎक्ट्रेस एल्हाम फरहदी ने बताया कि हम सब का किरदार बड़ा ही डिफ्रेंट है और यह रोल प्ले करके इंसान के रूप में हमें कई अलग चीजों का अनुभव हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

पेट्रोल-डीजल पर सियासत: पेट्रोलियम मंत्री का महाराष्ट्र सरकार पर वार, शराब का उदाहरण देकर यूं साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम पर बात करते हुए केंद्र के उठाए गए कदमों की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र ने उत्पाद शुल्क में कटौती कर अपना काम कर दिया था, लेकिन कई राज्यों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की