पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ…अपमान है ये

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 जनवरी 2023। बिग बॉस फेम शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। शहनाज गिल के इस शो में अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच चुके हैं। बता दें कि अपने शो में शहनाज स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती नजर आती हैं। इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो वायरल भियानी के इंस्टाग्राम पोस्ट से साझा किया गया है। इसमें शहनाज मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान काफी शोर आ रहा था। दूसरे शख्स से बातचीत के दौरान ही एक अन्य शख्स बार-बार शहनाज का नाम लेकर उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर शहनाज का पारा हाई हो गया और उन्होंने पैपराजी की क्लास लगी दी। इसके बाद शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज कहती नजर आ रही हैं, ‘यह अपमान है, अभी हम बात कर रहे हैं। आपको सुनना चाहिए। उनको बोलो चुप रहो।

शहनाज के वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहा है, कोई शहनाज की बात को एकदम पसंद नहीं कर रहा। एक यूजर ने लिखा, ‘सही बात है शहनाज की। जब कोई बात कर रहा हो तो उसे सुनना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शहनाज के जो दिल में है, वहीं उनकी जुबां पर होता है। इसलिए, वह इतनी शानदार हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘शहनाज ने बिल्कुल सही कहा। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल टीवी के बाद अब बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

रश्मिका मंदाना ने बांटा 'मिशन मजनू' की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जनवरी 2023। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जाता है। रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ