मध्यप्रदेश: बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा भीड़ ने स्कूल पर किया हमला, बाल-बाल बचे टीचर और छात्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 07 दिसम्बर 2021। बजरंग दल ने एक स्कूल पर बच्चों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए स्कूल पर तब हमला कर दिया जब बच्चे वहां पढ़ रहे थे. बच्चे तो बाल बाल बच गए लेकिन स्कूल में तोड़ फोड़ की गई.घटना मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंज बसोड़ा तहसील की है. सेंट जोसेफ हाई स्कूल में सोमवार छह दिसंबर को जब बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल में बैठ कर परीक्षा दे रहे थे उसी समय बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े करीब 300 लोग स्कूल के परिसर में घुस आए. इन लोगों का आरोप था कि स्कूल में हिंदू बच्चों का जबरन धर्मांतरण कर उनसे ईसाई धर्म स्वीकार कराया जा रहा है. ये लोग पहले तो स्कूल के बाहर खड़े हो कर नारे लगा रहे थे लेकिन बाद में स्कूल के परिसर के अंदर घुस आए.

बच्चों की मौजूदगी में हमला सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में इन लोगों को ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘फोड़ दो’ जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. भीड़ ने स्कूल की इमारत पर पत्थर फेंके और कांच को तोड़ दिया. स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर ऐंथनी तीनंकल ने पत्रकारों को बताया कि भीड़ में लोगों के पास पत्थर और लोहे की रॉड थी. उन्होंने पुलिस पर भी सही समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने स्थानीय मीडिया से इस हमले की तैयारी की खबर एक दिन पहले ही मिल गई थी और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, जिस पर पुलिस ने कहा था कि भीड़ बस नारे लगाएगी और उसके बाद शांतिपूर्वक ढंग से वहां से चली जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पुलिस भी भीड़ के स्कूल से चले जाने के बाद वहां पहुंची।

पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है. स्थानीय पुलिस अधिकारी भारत भूषण ने एक बयान में कहा कि स्कूल के अधिकारियों को सुरक्षा भी दी गई थी और पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार बजरंग दल के चार सदस्यों को हिरासत में भी ले लिया है. धर्मांतरण के आरोप विश्व हिंदू परिषद् के नेता नीलेश अग्रवाल ने बताया कि एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 31 अक्टूबर को इसी स्कूल में आठ हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था. लेकिन प्रिंसिपल तीनंकल ने बताया कि उस दिन स्कूल ने ईसाई बच्चों के लिए एक समारोह का आयोजन किया था जिसका वीडियो धर्मांतरण का झूठा आरोप लगा कर यूट्यूब पर डाल दिया गया था. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने अब स्कूल पर हमले और धर्मांतरण के आरोप दोनों की अलग अलग जांच शुरू कर दी है. बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद का युवा संगठन है जो अक्सर ईसाई चर्चों और मस्जिदों पर हमले को लेकर चर्चा में रहता है।

कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के मटियाला में एक अस्थायी चर्च की प्रार्थना सभा को भी बजरंग दल के सदस्यों ने भंग कर दिया था और वहां तोड़फोड़ की थी. उन्होंने वहां चर्च के लोगों को गोली मारने के नारे भी लगाए थे. उसके पहले कर्नाटक के हसन जिले में बजरंग दल के सदस्यों ने एक ईसाई प्रार्थना सभा पर हमला कर दिया था. और भी कई राज्यों में बजरंग दल की इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने की खबरें आ चुकी हैं..

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज, श्रेयस अय्यर और मयंक अग्रवाल ने बढ़ाया सिलेक्टर्स का सिरदर्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम को अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है। दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत पहले 17 दिसंबर से होनी थी, लेकिन इसको रिशेड्यूल कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज इस दौरे के लिए […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब