भारत के लिए जुमले और चीन के लिए नौकरियां: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 फरवरी 2022। संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान से ही जो कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है, उसका सिलसिला अभी भी जारी है. राहुल गांधी ने अब एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाले असंगठित क्षेत्र और MSMEs को तबाह कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि इसका नतीजा यह हुआ कि अब भारत में बनाओ और चीन से खरीदो, यानी​ कि भारत के लिए जुमले और चीन के लिए नौकरियां।

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ग्राफिक्स के जरिए उनकी मनमोहन सरकार और मोदी सरकार की तुलना की गई है. इसमें बताया गया है कि साल 2021 में चीन से आयात में रिकॉर्ड 46 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली. रोजगार की बात करते हुए राहुल गांधी के लोकसभा के भाषण से कुछ क्लिप्स इसमें जोड़े गए हैं, जिसमें वे कहते हैं कि 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है, आपने मेक इन इंडिया की बात की, स्टार्ट अप इंडिया की बात की, लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए वो नहीं मिला और जो था वो गायब हो गया. इस वीडियो में आगे सरकार पर चीन के भारत के कुछ हिस्से को जबरन हथियाने और अपना बताने पर भी वार किया गया. इसमें कहा गया कि मोदी सरकार फिर भी चीन का विकास सुनिश्चित कर रही है।

राहुल गांधी ने चीन को लेकर बुधवार को लोकसभा में भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत का रणनीतिक लक्ष्य चीन और पाकिस्तान को अलग रखना होना चाहिए था, क्योंकि यह दोनों ही पड़ोसी देश भारत के लिए खतरा हैं, लेकिन सरकार की नीतियां इन दोनों देशों को एक साथ ले आया. उन्होंने इस स्थिति को भारत के लिए गंभीर खतरा करार दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि भारत का युवा रोजगार मांग रहा है, लेकिन सरकार नहीं दे पा रही है. आंकड़े रखते हुए उन्होंने कहा था कि पिछले साल तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है. 50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 04 फरवरी 2022। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन करने से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मलित हुए। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान