अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा: पुलिस ने बाड़े से 27 भैंसें की बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 नवंबर 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों को बुचड़खाने ले जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर गौरेला पुलिस ने ग्राम दरमोहली में दबिश देकर एक बाड़े से 27 भैंसों को बरामद किया है। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल थाना गौरेला में देहात पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झाबर बरघाट की ओर से कुछ व्यक्ति भैंसों को पैदल हांकते हुए दरमोहली के रास्ते मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लपटा की ओर ले जा रहे हैं। मवेशियों को वहां से जबलपुर की ओर बुचड़खाने में कटने के लिए अवैध रूप से ले जाने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल ने सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पावेल एवं आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल के साथ शासकीय वाहन से ग्राम दरमोहली में अनिल कुमार राठौर के बाड़े में दबिश दी। पुलिस को वहां कुल 27 भैंसें मिलीं। मौके पर गवाह परमेश्वर प्रसाद साहू और हरिश्चन्द्र पनिका को बुलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बाड़े के संचालक अनिल कुमार राठौर से मवेशियों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि दो भैंसें नरौर निवासी अमन कुशवाहा और दो भैंसें अंकुश कुशवाहा की हैं, जबकि शेष मवेशी अन्य व्यक्तियों के बताए गए। इस दौरान कुछ अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 27 भैंसों को जब्त कर कब्जे में लिया है। मामले में अनिल कुमार राठौर (27 वर्ष), अमन कुशवाहा और अंकुश कुशवाहा सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब मवेशियों के वास्तविक मालिकों, उनके परिवहन और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन'

शेयर करेछत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए मौका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 10 नवंबर 2026। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग की सहयोग से 12 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड रायपुर में “मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर […]

You May Like

5 साल के मासूम की निर्मम हत्या....|....एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन'....|....अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा: पुलिस ने बाड़े से 27 भैंसें की बरामद....|....पिता ने टंगिया से हमला कर बेटे की हत्या की....|....गोवर्धन पूजा पर कौशल्या साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना....|....राज्योत्सव के मंच से बोली गई संगीता सिन्हा की बातें हुई सचः दिवाली पर निवाले पर डाका डालने जैसा PWD का लिखित छंटनी आदेश आया सामने....|....जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया डिजिटल कार्य के नाम पर बंदरबांट, लोक धन का अपव्यय - कांग्रेस....|....भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए- दीपक बैज....|....सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं....|....दिवाली पर कशिका कपूर के एथनिक अंदाज़ ने चुराई महफिल!