भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए- दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 10 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारतीय जनता पार्टी जनजाति गौरव दिवस मना रही है। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव के प्रतीक थे, उनकी जयंती को जनजाति गौरव नहीं आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसमे शामिल होने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे है आदिवासी समाज अपने आप को जनजाति और वनवासी बोलने का विरोध कर रहे है। भाजपा आदिवासी को जनजाति बनाने का षड़यंत्र कर रही है। आदिवासियों की पहचान छीनने के भाजपा आरएसएस के प्रयास आदिवासी समाज विरोध करता है। हम आदिवासी है आदिवासी रहेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी वनवासी बनाने को लगी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस का विरोध किया था। विश्व आदिवासी दिवस के दिन अपने परंपरा को लेकर आदिवासी समाज गौरव महसूस कर रहा था। आदिवासी दिवस दिन कार्यक्रम कर रहे थे और भाजपा जनजाति बनाने में तुले हुये है। मंत्रालय का नाम भी बदल दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी समाज को चिढ़ाने के लिये जनजाति गौरव दिवस मनाने जा रहे है। जब आदिवासी समाज के लोग इसका विरोध कर रहे तो भाजपा जबरदस्ती थोपने का काम रही है। भाजपा को किसी समाज की पहचान हक को छीनने का हक नही हैं। आदिवासी समाज अपने आपको आदिवासी मानता है तो भाजपा को कोई हक नहीं आदिवासियों को जनजाति बनाने का।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के प्रभाव में आदिवासी संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। आरएसएस आदिवासियों की अलग पहचान की हमेशा से विरोधी रही है। इसलिए आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदला गया। अब जनजाति गौरव दिवस भी आदिवासी समाज को चिढ़ाने मना रहे है। छत्तीसगढ़ की पहचान यहां के आदिवासी समाज, उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, भाषा और विशिष्ट जीवनशैली से है। आदिवासी समाज की पहचान और उसकी भावनाओं का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। विभाग का नाम बदलने से आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं होने वाला। सरकार बताए कि इस नाम परिवर्तन से आदिवासी परिवारों को क्या वास्तविक लाभ मिलेगा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के फैसलों में आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता को समाप्त करना चाहती है। विश्व आदिवासी दिवस को सरकारी स्तर पर मनाने और आदिवासी समाज को सम्मान देने के सवालों के बीच विभाग का नाम बदलने का फैसला सरकार की बदनीयती को दिखाता है। जनजाति गौरव दिवस की जगह आदिवासी गौरव दिवस क्यों नहीं मनाया जा रहा है?

Leave a Reply

Next Post

जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया डिजिटल कार्य के नाम पर बंदरबांट, लोक धन का अपव्यय - कांग्रेस

शेयर करेन नियम, न कायदा, बस चहेतों को फायदा, बस यही है साय सरकार का असली डिजिटल सुशासन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 10 नवंबर 2026। जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल कार्य के नाम पर अपने चहेतों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के […]

You May Like

राज्योत्सव के मंच से बोली गई संगीता सिन्हा की बातें हुई सचः दिवाली पर निवाले पर डाका डालने जैसा PWD का लिखित छंटनी आदेश आया सामने....|....जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया डिजिटल कार्य के नाम पर बंदरबांट, लोक धन का अपव्यय - कांग्रेस....|....भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए- दीपक बैज....|....सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं....|....दिवाली पर कशिका कपूर के एथनिक अंदाज़ ने चुराई महफिल!....|....अर्शी खान ने पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख....|....पारुल यादव के एथनिक लुक ने दिवाली की रौनक में लगाए चार चांद....|....शाकाहारी भेड़िये पर अदा शर्मा की मराठी कविता ने मचाई धूम....|....राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली....|....चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली