महाराष्ट्र देश की ‘स्टार्टअप राजधानी’, राज्य के 45 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं के नेतृत्व में: फडणवीस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र भारत की “स्टार्टअप राजधानी” के रूप में उभरा है, जहां देश में सबसे अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जिनमें से लगभग 45 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जुहू स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय परिसर में ‘नवाचार महाकुंभ 2025’ के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिला उद्यमी भारत के 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

फडणवीस ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, नवप्रवर्तकों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं परिवहन प्रबंधन के क्षेत्र में शीर्ष तीन स्टार्टअप विचारों को सम्मानित किया। उन्होंने परिसर में एक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया।

राज्य के कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि महाराष्ट्र शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य जल्द ही देश भर में प्रथम स्थान पर होगा। उन्होंने एसएनडीटी विश्वविद्यालय को निरंतर सरकारी सहायता का आश्वासन दिया और महिला उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। 

Leave a Reply

Next Post

क्या दूध पीने से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 नवंबर 2025। कई सालों से ये सवाल लोगों के मन में है कि  क्या दूध पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? कुछ लोग कहते हैं कि दूध में मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे ब्लॉकेज और हार्ट अटैक हो […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव