क्या दूध पीने से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 नवंबर 2025। कई सालों से ये सवाल लोगों के मन में है कि  क्या दूध पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? कुछ लोग कहते हैं कि दूध में मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे ब्लॉकेज और हार्ट अटैक हो सकता है। लेकिन अब एक नई स्टडी ने इस धारणा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 स्टडी में सामने आई सच्चाई

CARDIA नाम की एक लंबी रिसर्च स्टडी में 3,110 लोगों पर पूरे 25 साल तक निगरानी रखी गई। इनमें से लगभग 900 लोगों में कैल्शियम डिपोजिट यानी धमनियों में ब्लॉकेज बनने की समस्या पाई गई। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह रही कि  ये ज्यादातर वे लोग थे जो लो फैट मिल्क पीते थे। वहीं, जो लोग फुल फैट दूध पीते थे, उनके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बना रहा, जो दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि दूध से हार्ट अटैक का खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा दूध पी रहे हैं और कितनी मात्रा में पी रहे हैं।

क्या रोजाना फुल फैट मिल्क पीना सही है?

फुल फैट मिल्क में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा मात्रा में फुल फैट दूध, दही, मलाई या घी का सेवन करते हैं, तो इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बढ़ सकता है। हालांकि, रिसर्च के अनुसार, अगर दूध सीमित मात्रा में और संतुलित आहार के साथ लिया जाए तो यह शरीर को कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन प्रदान करता है, जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखता है।

Leave a Reply

Next Post

TB होने के शुरुआती लक्षण, समय पर होगा इलाज तो जल्दी मिलेगा आराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 नवंबर 2025। भारत में टीबी (Tuberculosis) एक गंभीर और आम बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करती जाती है। कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इसे साधारण खांसी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर टीबी की […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी