पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा… दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले बेरहमी से पीटा और फिर जिंदा जलाया

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका का नाम निक्की बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन नामक युवक से हुई थी। दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान भी दिया गया था। बाद में एक और कार दी गई, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले 35 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे।

बेरहमी से पीटा और फिर जिंदा जलाया

निक्की की बहन कंचन (जिसकी शादी निक्की के जेठ रोहित से हुई है) ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को पति विपिन और ससुराल पक्ष ने निक्की को बेरहमी से पीटा। गले पर हमला किया गया और जब वह बेहोश हो गई तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे पहले पास के अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्चे का वीडियो वायरल

घटना के बाद मृतका के छोटे बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें बच्चा कह रहा है, ‘पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।’ यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

निक्की के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन ससुराल पक्ष 35 लाख रुपये की मांग पर अड़ा रहा। अब पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

वोट अधिकार यात्रा: 'किस तरह से जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे', चुनाव आयोग पर राहुल का हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पूर्णिया 24 अगस्त 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रविवार को आठवें दिन पूर्णिया से शुरू होकर अररिया पहुंची। यात्रा के दौरान उन्होंने न सिर्फ विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा किया, बल्कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी तीखे हमले किए। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान