छह विधानसभा क्षेत्र से 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 8 ने लिया नाम वापस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 03 नवम्बर 2023। विधानसभा निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्याक्रम के अनुसार आज नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि आज तक 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। इनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से विकास कुमार चतुर्वेदी एवं मनोज ठाकुर, कोटा विधानसभा क्षेत्र से जावेद खान नेतराम साहू एवं रमेश यादव, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से लवकुश कुमार साहू एवं जेठू साहू, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्याम मूरत कौशिक के नाम शामिल है।

नाम वापसी के बाद अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर एवं बेलतरा से 108 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे। इनमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 21, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 23, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 22, कोटा विधानसभा क्षेत्र से 15, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शामिल है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन भी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान होगा एवं 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Next Post

ऑनलाइन क्लास...BS-3 के पेट्रोल और BS-4 के डीजल वाहनों पर रोक, घरों में पत्थर भी नहीं लगवा सकेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। दिल्ली-एनसीआर गैस के चैंबर में तब्दील हो गया है। आसमान में धुंध की चादर छायी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 के करीब पहुंच गया है। जिससे लोगों को सांस लेना भी दूभर है। प्रदूषण पर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान