बिरंची दास ने किया एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 मार्च 2024। एसईसीएल के नवनियुक्त निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने पदभार ग्रहण कर लिया है। दिनांक 21 मार्च 2024 को उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, सीवीओ, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने हार्दिक स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएँ दीं। बिरंची दास ने पीएमआईआर विभाग, उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा से कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध के क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है एवं एसईसीएल आने से पहले श्री दास महाप्रबंधक कार्मिक/क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक के रूप में जगन्नाथ एरिया महानदी कोलफ़ील्ड्स में कार्यरत थे। श्री दास ने वर्ष 1994 में देउलबेरा कोलियरी, तालचेर क्षेत्र, एमसीएल में कल्याण अधिकारी (टीआर) के रूप में अपना करियर शुरू किया और 29 वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

उन्होंने एमसीएल में गैर-अधिकारी कर्मियों के लिए आवास आवंटन समिति के नियमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सर्टिफाइड स्टैंडिंग ऑर्डर, एमसीएल के प्रारूपण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एमसीएल मुख्यालय में आईआर विभाग में अपनी पदस्थापना के दौरान, उन्होंने कॉर्पोरेट स्तर पर मजबूत औद्योगिक संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें श्रम कानून, अनुबंध श्रम प्रबंधन, आईआर मुद्दों को संभालने का लंबा अनुभव है। वह अपने परस्पर संबंध के कौशल के लिए जाने जाते हैं और टीम वर्क में दृढ़ विश्वास रखते हैं साथ ही एसएपी – एचसीएम मॉड्यूल में उत्कृष्ट तकनीकी विशेषज्ञता रखते हैं। विदित हो कि इसी वर्ष जनवरी माह में तत्कालीन निदेशक (कार्मिक) की सेवानिवृति उपरांत एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Leave a Reply

Next Post

'लोकसभा चुनाव मानव इतिहास में सबसे बड़ा चुनावी अभ्यास होगा', समिट फॉर डेमोक्रेसी में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को समिट फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ अपने 1.4 अरब नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी