स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद, 17 अप्रैल तक आदेश जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 10 अप्रैल 2025। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में तनाव एक बार फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है। लंबे समय से हिंसा और विवाद झेल रहे इस राज्य में हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अब चुराचांदपुर जिले में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जिसके चलते स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है।। इलाके में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

 कहां और कैसे लागू हुआ कर्फ्यू?

चुराचांदपुर के जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार ने कर्फ्यू आदेश जारी किया, जो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उपमंडलों सहित दो गांवों में पूरी तरह से आवाजाही और गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं बाकी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी सेवाओं के लिए कुछ ढील दी गई है, लेकिन उसके बाद पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा। यह व्यवस्था 17 अप्रैल तक जारी रहेगी।

 क्यों भड़की हिंसा?

तनाव की जड़ है 18 मार्च को हुआ एक विवाद, जिसमें जोमी और हमार समुदाय के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। यह झगड़ा उस समय बढ़ गया जब एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जोमी समुदाय का झंडा नीचे उतार कर फेंक दिया। इसके बाद गुस्से में आई भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया। इस झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हुए।

Leave a Reply

Next Post

"सरकार का इकबाल खत्म, अपराधियों का हौसला बढ़ा", तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर पर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 10 अप्रैल 2025। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नीतीश सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो जाने से अपराधियों का […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब