कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 01 मार्च 2025। रायगढ़ में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना ओडिसा के बरगढ़ में घटित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिंकाबहाल निवासी बेहरा परिवार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 9054 में सवार होकर ओडीसा अपने ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार जब बरगढ़ के जिले के मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे ही थे स्कार्पियो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सामने एक  ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9200 में जा घुसी। अचानक घटी इस घटना में स्कार्पियों में नेमिश बेहरा 35 साल की पत्नी, एक बच्चा समेत स्कार्पियों चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नेमिश बेहरा के अलावा उसके एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 

अचानक घटी इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर शाम इस हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

'नान घोटाले' में छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सतीश चंद्र वर्मा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण