‘राहुल गांधी ने अपनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बनाया’, सिंधिया का जोरदार हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को घेरते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को, लोकतंत्र की लड़ाई बना दिया है। वह राजनीतिक रूप से खुद को प्रासंगिक रखने के लिए जो संभव हो, वो कर रहे हैं। इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। बता दें कि मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। 

‘अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से नए निचले स्तर पर गिर गई है। देश में एक माहौल बनाया जा रहा है…शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं और आमजन को परेशान किया गया। क्या यह गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों हो रहा है? कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को विशेष सत्कार दिया जा रहा है। जमानत के लिए जब गए तो नेताओं की पूरी फौज ले गए। यह अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं है तो क्या है?

‘कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं’
सिंधिया ने कहा कि इस पार्टी ने पिछड़ों का अपमान किया है और सुरक्षाबलों से उनकी बहादुरी के सबूत मांगे। यह पहली बार नहीं है कि किसी संसदीय सदस्य को अयोग्य ठहराया गया है लेकिन राहुल गांधी मामले में जो अभूतपूर्व हंगामा किया जा रहा है, यह शर्मनाक है। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। इनकी केवल एक विचारधारा बची है और वो है देशद्रोही की विचारधारा…देश के विरुद्ध काम करने की विचारधारा। कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ लोग फर्स्ट क्लास नागरिक हैं और हम और आप थर्ड क्लास नागरिक। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने हैरान करने वाला बयान दिया है। वह कह रहे हैं कि मैं गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगते! उनका यह बयान सबकुछ बताने के लिए काफी है और यह शर्मनाक है।’

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: लगातार दूसरी जीत पर राजस्थान-पंजाब की नजर, नहीं खेलेंगे रबाडा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में आज (5 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट का मैच नंबर आठ होगा. यह मैच गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के ज़रिए दोनों […]

You May Like

पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'....|....तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही: 16 लोगों की मौत....|....‘रूस को रणनीतिक रूप से नहीं हरा सकते’....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज....|....अभी तक धान खरीदी की तिथि घोषित नहीं करना सरकार की बदनीयती - भूपेश बघेल....|....राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम