मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा: कांटो संबल और चिंगमंग में गोलीबारी, पांच घरों को जलाया; एक जवान भी घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 19 जून 2023। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। खबर आई है कि मणिपुर के कांटो संबल और चिंगमंग गांव में बीती रात जमकर गोलीबारी की गई। वहीं, कांटो संबल में पांच घरों में भी उग्रवादियों ने आग लगा दी। अलग-अलग इलाके से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। गोलीबारी की घटना में एक जवान भी घायल हुआ है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात हैं। सेना ने बताया कि 18 जून यानी रविवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने कांटो सबल से चिंगमंग गांव की ओर बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी। आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सेना ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक जवान भी घायल हो गया। उन्हें सैन्य अस्पताल लीमाखोंग ले जाया गया। फिलहाल, जवान की हालत स्थिर है। 

वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि कल रात 12 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कांटो सबल पर अचानकर से गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इन उग्रवादियों ने तोड़फोड़ भी की, वहीं पांच घरों को आग लगा दी। सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी अमुथोई ने कहा कि शहर में भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

बता दें, मणिपुर में एक महीने पहले भड़की मीतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। राज्य सरकार ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े नेता की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 जून 2023। कनाडा में एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी