प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी न करें, उनके पास काफी समय

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या ने रविवार को कहा कि वैभव सूर्यवंशी भारत के फ्यूचर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
जयसूर्या ने कहा कि सूर्यवंशी के पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी समय है। मौका मिलने पर वह अपनी प्रतिभा साबित कर देंगे।
सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें एशियन गेम्स के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
जयसूर्या बोले- सूर्यवंशी में अलग तरह की प्रतिभा
जयसूर्या ने कहा- ‘वह अलग तरह की प्रतिभा हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दीजिए। वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ उन्होंने कहा- ‘मौके आएंगे। वह किस नंबर पर खेलेंगे, यह मैं नहीं बता सकता। यह स्थिति पर निर्भर करेगा। लेकिन जब मौका आएगा, तो वह उसे भुना लेंगे। इसलिए इंतजार करते हैं।’
जयसूर्या ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ की
जयसूर्या ने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लगातार प्रदर्शन करते रहना होगा। उन्होंने कहा- ‘हर क्रिकेटर की अपनी प्रतिभा होती है। खिलाड़ी अभ्यास और ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत करते हैं।’ उन्होंने कहा- ‘भारत में हमेशा ऐसे खिलाड़ी तैयार रहते हैं, जो किसी की जगह लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां कम्पीटिशन बहुत ज्यादा है। क्रिकेट का स्तर भी बहुत ऊंचा है। खिलाड़ी सभी फॉर्मेट खेलते हैं।
कॉरपोरेट को भारतीय क्रिकेट के लिए जरूरी बताया
जयसूर्या ने खेल में कॉरपोरेट क्षेत्र की बढ़ती भूमिका और कॉरपोरेट क्रिकेट वर्ल्ड कप की जरूरत पर भी बात की। उन्होंने कहा- ‘जब आप भारत के सभी शहरों में खेलते हैं, तो कॉरपोरेट खिलाड़ी भी सामने आते हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जिन्हें IPL में मौका नहीं मिला। यहां उन्हें अवसर मिलता है।’
वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए
वैभव ने अपने डेब्यू टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में 42 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला। वे तीन मैचों की सीरीज में 151 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।


