बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन, फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन शुभकामनाएं दे रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बी के लिए बर्थडे विशेज का तांता लगा हुआ है. फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. स्टार्स जैसे आयुष्मान खुराना, अनुष्का शर्मा और अजय देवगन संग अन्य से अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी. 

आयुष्मान ने फिल्म गुलाबो सिताबो से फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक बधाई अमित जी… बचपन से आपके साथ काम करने का सपना था, वह पूरा हुआ तो मानो जीवन धन्य हो गया. आपने जितना इस इंडस्ट्री के लिए किया है वह अतुल्य है. हम सब आजीवन आपके आभारी रहेंगे.’

वहीं अजय देवगन ने अमिताभ संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की ढेरों बधाईयां अमित जी. आने वाले साल के लिए आपको शुभकामनाएं.’ अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अमिताभ सर. हम सभी को प्रेरित करने का शुक्रिया. हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो हमें आपकी बेहतरीन परफॉरमेंस देखने को मिली. आप सही में एक लेजेंड हैं.’

इनके अलावा मधुर भंडारकर, रितेश देशमुख और नेहा धूपिया ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. वहीं बॉलीवुड के अलावा साउथ स्टार्स जैसे महेश बाबू, आर माधवन, सुपरस्टार चिरंजीवी संग अन्य ने भी अमिताभ को ढेरों शुभकामनाएं और दुआएं दी हैं. 

https://www.instagram.com/p/CGMA7fAjT6L/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CGLHHF-HdQh/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपने जन्मदिन को वे परिवार संग सेलिब्रेट कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन के फैन्स भी उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर आज के दिन बिग बी छाए हुए हैं. 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना लॉन्च की ,उन्होंने इस योजना को ग्रामीण भारत के लिए बड़ा बदलाव लाने वाला बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना लॉन्च की। उन्होंने इस योजना को ग्रामीण भारत के लिए बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है। इसका एक लाख परिवारों को फायदा मिला है। इस मौके पर प्रधानमंत्री […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन