नोरा फतेही ने रेवान्नी के साथ समर बैंगर के फर्स्ट लुक में दिखाई दमदार एनर्जी

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 अगस्त 2025। ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपने आगामी ट्रैक ‘ओ मामा टेटेमा’ का शानदार पहला लुक जारी किया है, जिसमें वह अपनी आवाज़ भी दे रही हैं, और यह पहले से ही अगले समर एंथम का मूड सेट कर रहा है। हाई-एनर्जी पोस्टर में नोरा फतेही को इंटरनेशनल आर्टिस्ट रेवान्नी के साथ दमदार और देसी ग्लैमर में देखा जा सकता है। यह अफ्रीकी-भारतीय फ्यूज़न एक संगीतमय और दृश्यात्मक अनुभव बनने वाली है, जिसे 9 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। अफ्रीकी प्रेरित फैशन और मॉडर्न टच में तैयार नोरा ने इस गाने की ऊर्जा के अनुरूप एक दमदार, दिलकश और रहस्यमयी लुक को प्रस्तुत किया है। अपनी अफ़्रीकी-बोंगो जड़ों के लिए मशहूर रेवान्नी ने इस मिश्रण में अपना ग्लोबल स्वैग जोड़ा है, जिससे यह एक शानदार विजुअल और संगीत संयोजन बन गया है। एक अनपेक्षित सरप्राइज़ के तौर पर, इस ट्रैक में नोरा के साथ श्रेया घोषाल की मधुर आवाज़ भी शामिल है, जो गाने में एक भारतीय आत्मा का स्पर्श जोड़ती है और इसे एक सच्चा क्रॉस-कल्चरल कोलैबोरेशन बना देती है।

नोरा का उत्साह इस गाने के चारों ओर बने माहौल को दर्शाता है, जो जेसन डेरुलो के साथ स्नेक की अपार अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद आया है, जिसे अब तक 130 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। ‘ओह मामा टेटेमा’ के साथ नोरा एक बार फिर साबित कर रही हैं कि वह न केवल सीमाएं पार करती हैं, बल्कि उन्हें खूबसूरती से एकजुट भी करती हैं। यह पोस्टर एक ऐसे ट्रैक का वादा करती है जो रिदम, ऐटिट्यूड और अंतरराष्ट्रीय अपील से भरपूर है और इस सीज़न के सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बन चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मंगेशकर परिवार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जैत रे जैत' की 48वीं वर्षगांठ पर पंडित हृदयनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर को श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 अगस्त 2025। कालजयी फिल्म जैत रे जैत की 48वीं वर्षगांठ पर 5 अगस्त 2025 को यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह, कोथरुड, पुणे में एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया। महक द्वारा प्रस्तुत इस विशेष कार्यक्रम में पद्मश्री पंडित हृदयनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण