बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी: लू लगने से 6 और लोगों की मौत, भागलपुर में रेलवे स्टेशन पर यात्री ने तोड़ा दम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 17 जून 2023। बिहार में लू और भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। लू की चपेट में आने से प्रदेश में 6 और लोगों की मौत हो गई। इनमें से गोपालगंज में सबसे ज्यादा तीन लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा मंगेर और भागलपुर में भी लू लगने से लोगों की जान गई है।  जानकारी के अनुसार, भागलपुर के घोघा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री की भीषण गर्मी से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री सन्हौला से लगभग 3:30 बजे प्लेटफॉर्म पर आया और ट्रेन के इंतजार में सीट पर बैठ गया। कुछ देर के बाद वह अचानक सीट पर लुढ़क गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के शादीकपुर के मनोज पोद्दार (50) के रूप में हुई है। आरपीएफ की टीम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके अलावा मुंगेर के हवेली खड़गपुर के मंझगांय गांव में 55 वर्षीय उमेश चौधरी की लू लगने से मौत हो गई।  उमेश चौधरी भगवती स्थान के पुजारी थे। 

मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट
बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक हो चुका है। लोग रोजाना लू की चपेट में आने से जान गंवा रहे हैं। इससे पहले 24 घंटे में लू लगने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए पटना डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर दे दिया ये बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जून 2023। अभिनेत्री कंगना रनौत जो वर्तमान में अपने प्रोडक्शन में बनी मूवी ‘टिकु वेड्स शेरू’   को प्रमोट करने में व्यस्त हैं, ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की. एक इंटरव्यू में बात करते हुए कंगना ने कहा कि हर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला