बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का घर में घुसकर गला रेता, पत्नी के सिर पर वार कर ली जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 20 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार सुबह मिले हैं। हत्यारों ने वृद्ध पति का जहां धारदार हथियार से गला रेता है, वहीं पत्नी के सिर पर वारकर जान ली है। वृद्ध भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, कंडरका के ग्राम सिलघट बाड़ी (खुड़मुड़ा नाला) निवासी सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम देखते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा। वहां दंपती का शव पड़ा था। 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। क्षेत्र के दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ 20 रैलियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 20 अप्रैल 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में करीब 20 स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप