“झारखंड की बकाया राशि पर ब्रेकअप दे हेमंत सरकार”, बाबूलाल मरांडी ने कहा- इसके बाद भाजपा भी करेगी मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 05 फरवरी 2025। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने बोकारो में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 1.36 लाख करोड़ पर झामुमो केवल राजनीति कर रहा है। झामुमो को इस संबंध में जनता को विस्तृत रूप से बताना चाहिए कि आखिर कब का, किस- किस मद में कितना बकाया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है तो देनदार व्यक्ति इससे उसका डिटेल मांगता है। हिसाब चाहता है। ऐसे ही कुछ बोल देने से कुछ नहीं मिलता। मरांडी ने कहा कि सरकार बजट पेश करती है तो बताती है कि किस मद में कितना राशि आवंटित की गई है।सरकार पर कितना उधार है। सरकार खर्च के लिए पैसे कहां से लाएगी। कितना केंद्रीय अनुदान मिलेगा। ये सारी बातें जनता को बताना पड़ता है। मरांडी ने कहा कि 1.36 लाख करोड़ के विषय में भी यही बात होनी चाहिए। राज्य सरकार विस्तार से बताएं कि कब का कितना बकाया केंद्र सरकार पर है।

“आंकड़ों के बाद भाजपा भी राज्य सरकार की मदद करेगी”

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार रोज योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विज्ञान देती रहती है। एक दिन 1.36 लाख करोड़ बकाए राशि के संबंध में भी विज्ञापन देकर जनता को विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के बाद भाजपा भी राज्य सरकार की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार से आम आदमी प्रभावित हो रहा है। सही काम कराने के लिए भी पैसे देने पड़ रहे। अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए भी पदाधिकारियों को पैसे देने पड़ रहे। अंचल में प्रति एकड़ पर घुस के दर निर्धारित हैं। कहीं भी सही काम नहीं हो रहा। बच्चों के भविष्य से भी राज्य सरकार खिलवाड़ कर रही। मरांडी ने केंद्रीय बजट में झारखंड की रेल परियोजनाओं के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में रेल सेवा को सुगम बनाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Next Post

पूणे में अब तक GBS के 163 मामले आए सामने, 21 मरीज वेंटिलेटर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पुणे 05 फरवरी 2025। पुणे में एक रहस्यमयी बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) नामक इस दुर्लभ बीमारी के अब तक 163 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 21 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। हैरानी की बात यह है […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत