सिलेंडर ब्लास्ट में मां और तीन बच्चों की मौत; खाना बनाने के दौरान हुआ ऐसा, परिवार के छह लोग झुलसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

किशनगंज 01 मई 2024। किशनगंज में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट करने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पूर्णिया में भर्ती करवाया गया है। घटना मंगलवार देर रात्रि को जिले के सदर थाना क्षेत्र के पौआखाली गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग संभल पाते तब तक आग पूरे किचन में फैल गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसी जद में परिवार के छह लोग आ गए। 

मामा और मौसी की हालत गंभीर
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आननफानन में घायलों को पहले किशनगंज में भर्ती करवाया गया। यहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला और उसके तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के मामा और मौसी का गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतकों की पहचान किशनगंज के पौआखाली गांव निवासी मो. अंसार की पत्नी साहिबा 30 के अलावा बच्चों में अनीशा (8), आरुषि (4), अनीश (5) रूप में हुई है। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। मृतका का पति मेरठ में काम करता है। सूचना मिलते ही मेरठ से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मार्श कप्तान, मैकगर्क और स्टीव स्मिथ को नहीं मिली जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिडनी 01 मई 2024। भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क, अनुभवी तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ और ऑलराउंडर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट